कहा, "यदि 15 जून तक रेलवे फाटक नहीं खोला गया तो स्कूलों के खुलने और शादी-विवाह के सीजन के कारण बक्सर में भीषण जाम की स्थिति पैदा हो सकती है. आम जनता अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही है.
- आरओबी बंद होने के बाद बढ़ी परेशानी, हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित
- 15 जून तक रेलवे फाटक नहीं खुला तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर में बंद पड़े इटाढ़ी रेलवे फाटक को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस की जिला इकाई सड़क पर उतर आई. जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ज्योति प्रकाश चौक से समाहरणालय तक पैदल मार्च निकाला गया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रेलवे फाटक को जल्द खोलने की मांग की गई. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए रेलवे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.
मार्च में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और बैनर के साथ शामिल हुए. आंदोलन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने किया. उन्होंने कहा कि बक्सर-इटाढ़ी मार्ग स्थित रेलवे फाटक को बक्सर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) शुरू होने के बाद स्थायी रूप से बंद कर दिया गया था.
पंकज उपाध्याय ने कहा, "हाल ही में शुरू हुए आरओबी का एक स्लैब कुछ ही दिनों में क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से ओवरब्रिज पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. ऐसी स्थिति में रेलवे फाटक और ओवरब्रिज दोनों बंद होने से हजारों लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है. जिला प्रशासन ने फाटक खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन रेलवे की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है."
उन्होंने आगे कहा, "यदि 15 जून तक रेलवे फाटक नहीं खोला गया तो स्कूलों के खुलने और शादी-विवाह के सीजन के कारण बक्सर में भीषण जाम की स्थिति पैदा हो सकती है. आम जनता अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही है. कांग्रेस जनता की इस समस्या को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी."
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इटाढ़ी रेलवे फाटक का परिचालन शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. पार्टी ने कहा कि शांतिपूर्ण मार्च के माध्यम से प्रशासन और रेलवे का ध्यान जनता की गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया गया है.
वीडियो :





.png)








0 Comments