कहा कि मिथिलेश तिवारी लंबे समय से बक्सर की जनता के बीच लोकप्रिय रहे हैं. भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी और वर्तमान में बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

- 18 जून को बक्सर आगमन को लेकर तैयारियां तेज
- संतोष रंजन राय के सम्मान का भी लिया गया निर्णय
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री एवं बक्सर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी रहे मिथिलेश तिवारी के 18 जून को प्रस्तावित बक्सर आगमन को लेकर ब्रह्मर्षि समाज ने तैयारियां तेज कर दी हैं. समाज की ओर से उनके भव्य स्वागत का निर्णय लिया गया है. इसी को लेकर रविवार को ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष राकेश कुमार राय उर्फ कल्लू राय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए.
बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. अध्यक्ष राकेश कुमार राय ने कहा कि मिथिलेश तिवारी लंबे समय से बक्सर की जनता के बीच लोकप्रिय रहे हैं. भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी और वर्तमान में बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं. ऐसे में उनके बक्सर आगमन को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह है.
उन्होंने बताया कि 18 जून को बक्सर पहुंचने पर ब्रह्मर्षि समाज की ओर से शिक्षा मंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा. इस उद्देश्य से आयोजित बैठक में स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं. समाज के सदस्यों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया.
बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बक्सर निवासी संतोष रंजन राय को पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई. राकेश कुमार राय ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के साथ-साथ संतोष रंजन राय का भी सम्मान और स्वागत करेगा. इसके लिए अलग से तैयारी की जा रही है.
बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे. शिक्षा मंत्री के आगमन को लेकर समाज के युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आगामी दिनों में और भी बैठकें आयोजित की जाएंगी.
राकेश कुमार राय ने विश्वास जताया कि 18 जून को होने वाला स्वागत समारोह बक्सर में एक यादगार आयोजन साबित होगा और इसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएंगे. शिक्षा मंत्री के आगमन को लेकर ब्रह्मर्षि समाज ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.




.png)








0 Comments