कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई, जबकि पूरे मार्ग में फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन हुआ. हालांकि इस भव्य स्वागत के साथ पोस्टर राजनीति भी चर्चा में रही, क्योंकि अधिकांश पोस्टरों में बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र की तस्वीर नजर नहीं आई.
- शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले पहुंचे मिथिलेश तिवारी, जगह-जगह हुआ भव्य अभिनंदन
- स्वागत कार्यक्रम के बीच पोस्टर राजनीति बनी चर्चा का केंद्र, अटकलों का बाजार गर्म
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले पहुंचे बैकुंठपुर विधायक एवं पूर्व बक्सर लोकसभा एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी का गुरुवार को अभूतपूर्व स्वागत किया गया. ब्रह्मपुर से लेकर जिला मुख्यालय तक उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था. कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई, जबकि पूरे मार्ग में फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन हुआ. हालांकि इस भव्य स्वागत के साथ पोस्टर राजनीति भी चर्चा में रही, क्योंकि अधिकांश पोस्टरों में बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र की तस्वीर नजर नहीं आई.
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में मंत्री के स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई थीं. पटना से सड़क मार्ग द्वारा बक्सर पहुंचने के दौरान सबसे पहले ब्रह्मपुर में उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन भी उनके साथ मौजूद रहे. ब्रह्मपुर पहुंचकर मंत्री ने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश तथा जिले की सुख-समृद्धि की कामना की.
इसके बाद उनका काफिला कृष्णाब्रह्म, नया भोजपुर, प्रतापसागर, अहिरौली, गोलंबर, ज्योति चौक और अंबेडकर चौक सहित विभिन्न स्थानों से होकर जिला मुख्यालय पहुंचा. हर जगह समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया. कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के प्रति उत्साह का प्रदर्शन किया. पूरे मार्ग पर स्वागत द्वार, बैनर और पोस्टरों की भरमार देखने को मिली. बक्सर के नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व तथा वर्तमान शिक्षकों ने उनका स्वागत किया.
बक्सर पहुंचने पर नगर भवन में शिक्षकों के द्वारा उनका सम्मान किया गया कार्यक्रम के आयोजक सेवानिवृत शिक्षक गोपाल जी पांडेय थे, जबकि मौके पर राम अवतार पांडेय, धनंजय मिश्र, अखिलेश पांडेय, शिवजी दुबे मिथिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे.
मंत्री के स्वागत में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. ब्रह्मर्षि समाज की ओर से पांच क्विंटल लड्डू के साथ स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि वामन चेतना मंच समेत कई अन्य संगठनों ने भी उनका अभिनंदन किया. जिले का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया.
इस बीच पोस्टर राजनीति भी चर्चा का विषय बनी रही. जिले में लगे अधिकांश पोस्टरों और बैनरों में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की तस्वीर प्रमुखता से दिखाई दी, लेकिन बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र की तस्वीरों का अभाव राजनीतिक गलियारों में चर्चा का कारण बन गया. भाजपा नेताओं ने इसे संगठनात्मक कार्यक्रम बताते हुए किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया है, लेकिन स्वागत कार्यक्रम के साथ-साथ आनंद मिश्र की अनुपस्थिति को लेकर दिनभर चर्चाओं का दौर जारी रहा.
शिक्षा मंत्री ने बक्सर में पत्रकारों से बात करते हुए भोजपुर जिले के बिलौटी में हुए एनकाउंटर के विषय में कहा कि मामले की जांच सरकार करा रही है और जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा





.png)








0 Comments