लगभग 26.40 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी का निर्माण कराया गया था. पुल के शुरू होने के बाद 31 मई से इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को भी बंद कर दिया गया था और वाहनों का आवागमन नए पुल के जरिए शुरू कर दिया गया था.
- 26.40 करोड़ रुपये की लागत से हाल ही में बना था आरओबी, 1 जून से रेलवे क्रॉसिंग भी की गई थी बंद
- भागलपुर में विक्रमशिला पुल की घटना के बाद बक्सर में पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों में बढ़ी चिंता
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. करोड़ों रुपये की लागत से बने पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है. इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुल निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
जानकारी के अनुसार, इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए लगभग 26.40 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी का निर्माण कराया गया था. पुल के शुरू होने के बाद 31 मई से इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को भी बंद कर दिया गया था और वाहनों का आवागमन नए पुल के जरिए शुरू कर दिया गया था.
इसी बीच अचानक पुल के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की सूचना सामने आई, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी और लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे.
हाल के दिनों में भागलपुर स्थित विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने की चर्चा अभी शांत भी नहीं हुई थी कि बक्सर में सामने आई इस घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि हाल ही में तैयार हुए पुल में ऐसी स्थिति कैसे उत्पन्न हो गई.
फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से पुल की स्थिति का आकलन किया जा रहा है. तकनीकी जांच रिपोर्ट के बाद ही क्षति के कारणों और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
वीडियो :






.png)









0 Comments