सोशल मीडिया पर युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल ..

पुलिस ने डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की. जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की.

प्रतीकात्मक तस्वीर

  





                               


  • फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए फोटो व वीडियो प्रसारित करने का आरोप
  • तकनीकी जांच में पुष्टि के बाद धनसोई पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सोशल मीडिया पर एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो प्रसारित कर उसे मानसिक परेशानी में डालने के मामले में धनसोई पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले के सामने आने के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

मामला धनसोई थाना क्षेत्र के छत्तुपुर गांव का बताया जा रहा है. गिरफ्तार युवक की पहचान गांव निवासी उपेंद्र सेठ के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर गांव की एक युवती की तस्वीरें और वीडियो आपत्तिजनक तरीके से प्रसारित किए थे. सोशल मीडिया पर सामग्री प्रसारित होने के बाद पीड़िता और उसके परिवार को मानसिक तनाव और सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ा.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने धनसोई थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी. पुलिस ने डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की. जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की.

इसके बाद धनसोई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

धनसोई थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की निजी छवि को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.













Post a Comment

0 Comments