अधिकारियों ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए. शिविर का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना बताया गया.

- प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को नियमित रूप से लगेगा शिविर
- 23 आवेदन प्राप्त, त्वरित निस्तारण के निर्देश
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर परिषद बक्सर द्वारा किला मैदान में आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए आयोजित सहयोग शिविर में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली. राज्य सरकार की पहल के तहत शुरू की गई इस व्यवस्था में नागरिकों की समस्याओं को मौके पर ही दर्ज कर उनके शीघ्र निस्तारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है. शिविर में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके. इसी मॉडल को अब नगर निकाय क्षेत्रों में भी लागू किया गया है. इसी क्रम में बक्सर नगर परिषद में यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को नियमित रूप से सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा.
2 जून 2026 को किला मैदान में आयोजित इस शिविर में नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की शिकायतें और आवेदन प्रस्तुत किए. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए. शिविर का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना बताया गया.
शिविर के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया की निगरानी की गई. साथ ही नगर परिषद के विभिन्न पदाधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने आवेदन प्राप्त करने से लेकर उनके पंजीकरण तक की जिम्मेदारी संभाली.
कार्यक्रम में स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, सिटी मैनेजर राजमणि गुप्ता, नवीन कुमार पाण्डेय सहित नगर परिषद के कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई और नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया.





.png)









0 Comments