बक्सर में इंसानियत की अनोखी मिसाल, दो असहाय बहनों की शादी का पूरा जिम्मा उठाएगा समाज ..

स्थानीय लोगों में भी आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और कई लोग आगे बढ़कर सहयोग करने की इच्छा जता रहे हैं. लोगों का कहना है कि बेटियों की शादी केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है.

 





                               



  • 5 जून को श्री श्याम उत्सव वाटिका में पूरे सम्मान के साथ होगी शादी
  • समाजसेवियों ने विवाह से लेकर गृहस्थी तक की व्यवस्था संभाली

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में इंसानियत और सामाजिक एकजुटता की एक अनोखी मिसाल सामने आई है, जहां 5 जून को अंबेडकर चौक स्थित श्री श्याम उत्सव वाटिका में दो असहाय बहनों की शादी पूरे सम्मान और धूमधाम से संपन्न कराई जाएगी. आर्थिक और पारिवारिक कठिनाइयों से जूझ रही दोनों बहनों के विवाह की जिम्मेदारी समाज के कई संवेदनशील लोगों ने उठाई है. सामाजिक सहयोग से विवाह की संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है ताकि उनके जीवन का यह महत्वपूर्ण दिन किसी अभाव के बीच न गुजरे.

जानकारी के अनुसार, यह आयोजन केवल एक विवाह समारोह नहीं बल्कि समाज में जीवित मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं का प्रतीक भी बन गया है. इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद परिवार की बेटियों को सम्मानपूर्वक नया जीवन देने का प्रयास किया जा रहा है.

इस नेक कार्य में अजय मानसिंहका, डॉ. ए. के. सिंह, राकेश सिंह और पंकज पांडेय समेत कई समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है. इन लोगों ने आर्थिक सहयोग के साथ विवाह की संपूर्ण व्यवस्था को अपने परिवार के आयोजन की तरह संभालने का संकल्प लिया है.

विवाह स्थल की सजावट, वर-वधू के वस्त्र, बारात स्वागत, भोजन व्यवस्था और गृहस्थी के आवश्यक सामान तक की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. स्थानीय लोगों में भी आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और कई लोग आगे बढ़कर सहयोग करने की इच्छा जता रहे हैं. लोगों का कहना है कि बेटियों की शादी केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है.













Post a Comment

0 Comments