बक्सर में विधायक की जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, जमीन विवाद से लेकर प्रशासनिक शिकायतों तक उठे कई मुद्दे ..

एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कई मामलों में त्वरित कार्रवाई की पहल भी की. कार्यालय में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद के साथ आवेदन सौंपे.

 





                               


  • कमल सेवा केंद्र में नागरिकों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
  • भाजपा नेताओं ने जनसेवा व्यवस्था और हेल्पडेस्क प्रणाली की सराहना की

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जासो रोड स्थित कमल सेवा केंद्र सह विधायक कार्यालय रविवार को जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बना रहा, जहां विधायक आनंद मिश्र की जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. भूमि विवाद, अतिक्रमण, पुलिस-प्रशासनिक मामलों से लेकर शिक्षा, सामाजिक और व्यक्तिगत समस्याओं तक कई मुद्दे विधायक के सामने रखे गए.

जनसुनवाई के दौरान विधायक आनंद मिश्र ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कई मामलों में त्वरित कार्रवाई की पहल भी की. कार्यालय में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद के साथ आवेदन सौंपे.

विधायक कार्यालय के हेल्पडेस्क द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का पंजीकरण किया गया और उनके नियमित फॉलो-अप की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके.

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सी.डी. शर्मा एवं भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भी कमल सेवा केंद्र पहुंचे. उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई हेल्पडेस्क व्यवस्था का निरीक्षण किया. नेताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि का कार्यालय केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह जनआकांक्षाओं और जनविश्वास का मजबूत केंद्र बनना चाहिए.

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धनंजय राय, निर्भय राय, पुनीत सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिनाश पांडेय, रूपेश दुबे, सतेंद्र पांडेय, मिठाई सिंह, विनय उपाध्याय, आशानंद सिंह, अक्षय ओझा समेत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि ऐतिहासिक बक्सर की गौरवशाली परंपरा जनसेवा और लोककल्याण की प्रेरणा देती है तथा विधायक कार्यालय जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगा.













Post a Comment

0 Comments