कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के प्रत्येक सदस्य, रोटरैक्ट टीम, डिस्ट्रिक्ट नेतृत्व और बक्सर की जनता के सहयोग का परिणाम है.
- रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के वार्षिक समारोह में रोटरी क्लब ऑफ बक्सर को मिले कई प्रतिष्ठित पुरस्कार
- स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा विकास और जनसेवा के कार्यों को मिली बड़ी पहचान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के वार्षिक सम्मान समारोह में रोटरी क्लब ऑफ बक्सर ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे बिहार और झारखंड में अपनी अलग पहचान बनाई. समारोह में क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और समाजसेवा के लिए “बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया. यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता जी ने प्रदान किया. इस उपलब्धि के साथ बक्सर का नाम पूरे डिस्ट्रिक्ट में गौरव के साथ स्थापित हुआ.
समारोह में रोटरी क्लब ऑफ बक्सर को क्लब एक्सीलेंस अवार्ड, आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड, बेस्ट पीपीएच प्लेटिनम अवार्ड, ईआरईवाई अवार्ड, टीआरएफ अवार्ड, ग्लोबल ग्रांट अवार्ड, पीएचएफ अवार्ड, बेस्ट यूथ सर्विस अवार्ड, बेस्ट हेल्थ कैंप अवार्ड, बेस्ट कम्युनिटी सर्विस अवार्ड तथा बेस्ट क्लब अवार्ड सहित कई महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुए. क्लब को यह सफलता वर्षभर स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा विकास, सामुदायिक सेवा और रोटरी फाउंडेशन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के कारण मिली.
अपने संबोधन में डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के प्रत्येक सदस्य, रोटरैक्ट टीम, डिस्ट्रिक्ट नेतृत्व और बक्सर की जनता के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी “यूनाइट फॉर गुड” की भावना के साथ समाजहित में नए आयाम स्थापित करता रहेगा.
समारोह में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय चाबड़ा, जोगेश गंभीर, बिपिन सचान, बिंदु मैम, पी. बगाड़िया, अमित अग्रवाल, डॉ. अजय, डॉ. अजीत, मनोज जी, क्लब सचिव एस. एम. साहिल, राहुल, मोनी त्रिपाठी, अभिषेक तथा बिहार और झारखंड के 119 अध्यक्ष, सचिव और सहायक गवर्नर उपस्थित रहे.
इस उपलब्धि पर एस. एम. साहिल, सुज्जेत, सौरभ, दीपक अग्रवाल, अरुण, प्रभुनाथ, मनीष, संजय सर्राफ, निर्मल सिंह, राजेश गोयल, नरेश जी, मीरा जी, प्रदीप जायसवाल, शिवाधार तिवारी, रवि, चंदन, सुनील, रियासत अली, टुन्नू सिंह, आशीष गुप्ता, परशुराम, सतेन्द्र सिंह, टी. एन. चौबे, डॉ. सी. एम. सिंह सहित क्लब के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया. वहीं श्रवण तिवारी, शशांक शेखर, डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. वी. के. सिंह, डॉ. शैलेश, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. गंगेय राय, रोहतासवी तथा विभिन्न सामाजिक और चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी बधाई दी.
यह उपलब्धि न केवल रोटरी क्लब ऑफ बक्सर बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है.





.png)








0 Comments