कहा कि बक्सर को पहली बार ऐसा विधायक मिला है, जो तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी रहे हैं और लोगों के बीच अपनी अलग पहचान रखते हैं. उन्होंने कहा कि विधायक लगातार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है.
- मोमबत्ती नहीं बुझाई गई, समर्थकों ने दिया सनातन परंपरा से जुड़ा संदेश
- प्रेम प्रकाश तिवारी बोले. जनता के काम में व्यस्त रहने वाले विधायक का मिलना बक्सर के लिए सौभाग्य
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सदर विधायक आनंद मिश्र का जन्मदिन सोमवार को उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने अनोखे अंदाज में मनाया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केक काटकर जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया, जहां पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक शैली का अनूठा संगम देखने को मिला. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विधायक के दीर्घायु और बेहतर भविष्य की कामना की.
समारोह के दौरान विधायक आनंद मिश्र स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके. समर्थकों ने बताया कि जनता के कार्यों में व्यस्त रहने के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए. हालांकि, इसे लेकर समर्थकों में कोई निराशा नहीं दिखी बल्कि लोगों ने इसे जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी बताया.
कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश तिवारी ने कहा कि बक्सर को पहली बार ऐसा विधायक मिला है, जो तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी रहे हैं और लोगों के बीच अपनी अलग पहचान रखते हैं. उन्होंने कहा कि विधायक लगातार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है.
प्रकाश यूरो स्टोन एंड किडनी केयर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिला कर्मियों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान एक विशेष संदेश भी दिया गया. केक काटते समय मोमबत्ती बुझाने की परंपरा का पालन नहीं किया गया. प्रेम प्रकाश तिवारी ने कहा कि सनातन परंपरा में दीप या ज्योति को बुझाना उचित नहीं माना जाता है. जैसे विकास की रोशनी निरंतर जलती रहे, उसी भावना के साथ यह आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों ने विधायक के स्वस्थ जीवन और बक्सर के विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की.
वीडियो :






.png)











0 Comments