उनकी मृत्यु की खबर से हर कोई स्तब्ध है. अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने कांग्रेस और राजद जैसे दलों के साथ जुड़कर काम किया था, और वर्तमान में वे 'जन सुराज' अभियान के साथ सक्रिय थे. उनके पिता स्व सच्चिदानंद दूबे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे.
- अचानक दिल का दौरा पड़ने से नहीं रहे पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष
- राजनीति और समाजसेवा के सफर का हुआ दुखद अंत
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के राजपुर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन दूबे का बुधवार तड़के असामयिक निधन हो गया है. 62 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक के कारण उन्होंने नगर के सिविल लाइन्स स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. ददुरा गांव के मूल निवासी मोहन दूबे का जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि राजपुर के सामाजिक और राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है.
जानने वालों के मुताबिक वह पूरी तरह स्वस्थ थे और लगातार सक्रिय जीवन जी रहे थे, जिसके कारण उनकी मृत्यु की खबर से हर कोई स्तब्ध है. अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने कांग्रेस और राजद जैसे दलों के साथ जुड़कर काम किया था, और वर्तमान में वे 'जन सुराज' अभियान के साथ सक्रिय थे. उनके पिता स्व सच्चिदानंद दूबे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे.
वह अपने पीछे दो अविवाहित पुत्र, पत्नी विमला देवी के साथ-साथ शोक संतप्त समर्थकों एवं जानने वालों को छोड़ गए हैं उनके निधन से हर व्यक्ति गमगीन है.
उनके निधन पर पूर्व सदर विधायक संजय तिवारी, राजपुर मुखिया अनिल सिंह, पूर्व मुखिया सत्येन्द्र सिंह, मिंटू उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है.






.png)









0 Comments