वीडियो : जासो रोड बनेगी हाई स्टैंडर्ड सड़क, आरसीडी को सौंपने की पहल : आनंद मिश्र, विधायक

इस सड़क पर बड़े वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है, इसलिए इसकी गुणवत्ता और क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है. इसी उद्देश्य से इसे आरसीडी के अधीन लाने का प्रयास किया जा रहा है.





                              


  • आरसीडी में हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू, भारी वाहनों के अनुरूप बनेगी उच्च गुणवत्ता की सड़क
  • विकास कार्य में बाधा डालने वालों पर विधायक का निशाना, बोले- हर हाल में पूरा होगा निर्माण

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सदर विधायक आनंद मिश्र ने कहा है कि जासो रोड के सुदृढ़ निर्माण के लिए इसे पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) को स्थानांतरित करने की पहल की गई है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पत्राचार किया गया है, ताकि सड़क का निर्माण उच्च मानकों के अनुरूप कराया जा सके और भविष्य में भारी वाहनों के दबाव से सड़क जल्दी क्षतिग्रस्त न हो.

मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि जासो रोड बक्सर के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है. इस सड़क पर बड़े वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है, इसलिए इसकी गुणवत्ता और क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है. इसी उद्देश्य से इसे आरसीडी के अधीन लाने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि सड़क को केवल मरम्मत कर छोड़ने की योजना नहीं है, बल्कि इसे बेहतर तकनीकी मानकों के साथ विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रस्तावित योजना के तहत सड़क को अधिक मजबूत और टिकाऊ बनाया जाएगा, जिससे आम लोगों के साथ-साथ व्यवसायिक वाहनों को भी सुविधा मिलेगी.

आनंद मिश्र ने आरोप लगाया कि कुछ लोग विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब किसी बड़ी परियोजना पर काम शुरू होता है तो कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हो जाते हैं, जिनके निजी हित प्रभावित होते हैं. बावजूद इसके सरकार और प्रशासन विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बक्सर की आधारभूत संरचना को मजबूत करना है. सड़क, पुल और अन्य विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि जासो रोड का निर्माण बेहतर गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा और इसका लाभ लंबे समय तक क्षेत्र की जनता को मिलेगा.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments