कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और जरूरत पड़ने पर एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है. उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है.
- बक्सर और भोजपुर में सर्वाधिक रक्तदान कराने पर संस्था हुई सम्मानित
- चिकित्सकों ने रक्तवीरों को बताया समाज का सच्चा नायक
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक संस्था ब्लड बक्सर को बक्सर और भोजपुर (आरा) जिले में सबसे अधिक रक्तदान कराने के लिए सम्मानित किया गया. मानव सेवा के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया. सम्मान मिलने से संस्था से जुड़े रक्तदाताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा.
सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार प्रसाद चक्रवर्ती, रेड क्रॉस सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत सिंह समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान ब्लड बक्सर के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया. वहीं समाहरणालय में आयोजित समारोह में भी रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मान प्रदान किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और जरूरत पड़ने पर एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है. उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है. ब्लड बक्सर जैसी संस्थाएं जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाकर सराहनीय कार्य कर रही हैं.
रेड क्रॉस सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने कहा कि रक्तदाता समाज के ऐसे प्रहरी हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की जिंदगी बचाने का कार्य करते हैं. उन्होंने युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने और इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की.
ब्लड बक्सर के संस्थापक एवं संचालक प्रियेश ने सम्मान को सभी रक्तवीरों और रक्तवीरांगनाओं को समर्पित करते हुए कहा कि संस्था की उपलब्धि के पीछे सैकड़ों रक्तदाताओं का त्याग और समर्पण है. उन्होंने कहा कि जब भी किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता होती है, संस्था के सदस्य बिना देर किए मदद के लिए आगे आते हैं. यही भावना ब्लड बक्सर की सबसे बड़ी ताकत है.
इस अवसर पर जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र, नसीम नायक, कुमार गौरव, आदिल खान, प्रभा रंजन, साहिल अंसारी, अजीत गुप्ता, रविशंकर शर्मा, नेहा केजरीवाल, निधि केजरीवाल, सोनू गुप्ता, अंकित जायसवाल, राजा बाबू, राकेश कुमार, सुजीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में रक्तदाता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. समारोह में सभी ने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने और जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंचाने का संकल्प दोहराया.





.png)









0 Comments