कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना और शहर में जाम की स्थिति से बचाव करना है. बक्सर पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी यातायात नियमों का पालन करें.
![]() |
| AI Genereted image |
- सुबह 4 बजे से शाम 7 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू, अस्कमिनी माता मंदिर-पाण्डेय पट्टी मार्ग पर प्रतिबंध
- बड़े वाहनों, ट्रैक्टर और पिकअप की रात 10 बजे तक नो-एंट्री, रेलवे यात्रियों को टिकट साथ रखने की सलाह
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बक्सर पुलिस ने 21 जून को शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. परीक्षा के दिन सुबह 4 बजे से शाम 7 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा, ऑटो और बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. वहीं बड़े वाहनों, ट्रैक्टर और पिकअप के लिए सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक नो-एंट्री लागू रहेगी.
एसपी कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अस्कमिनी माता मंदिर-पाण्डेय पट्टी क्षेत्र में सभी प्रकार के चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. इस दौरान गोलम्बर बाईपास, ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मठिया मोड़ और दानी कुटिया होते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा. ईटाढ़ी की ओर जाने और वहां से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग-अलग वन-वे रूट निर्धारित किए गए हैं.
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रोगियों, एम्बुलेंस और अन्य अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा. रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान अपना रेलवे टिकट साथ रखना अनिवार्य होगा ताकि जांच के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो.
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि परीक्षा के दिन अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें. अधिकारियों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना और शहर में जाम की स्थिति से बचाव करना है. बक्सर पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी यातायात नियमों का पालन करें.





.png)








0 Comments