मां अहिल्या धाम से शुरु हुई नई सामाजिक पहल, ट्रस्ट ने कराया पहला विवाह ..

कहा कि कई परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों के विवाह को लेकर परेशान रहते हैं. ऐसे परिवारों को सहयोग प्रदान करना ट्रस्ट की प्राथमिकता होगी. उन्होंने बताया कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में मंदिर परिसर में एकल एवं सामूहिक विवाह समारोहों का नियमित आयोजन किया जाएगा.


 




                              

  • जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग का लिया संकल्प
  • अहिरौली स्थित मां अहिल्या मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ शुभ विवाह
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : मां अहिल्या धाम जन सेवा समिति ट्रस्ट ने समाजसेवा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए अपना पहला सेवा कार्य विवाह संपन्न कराकर किया है. ट्रस्ट की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है. अहिरौली स्थित प्रसिद्ध मां अहिल्या मंदिर परिसर में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह समारोह आयोजित किया गया, जहां नवदंपति को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बांधा गया.

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित नरेंद्र तिवारी ने विधि-विधान के साथ विवाह संस्कार संपन्न कराया. इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोदा नन्द चौबे, ट्रस्ट के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. विवाह के बाद ट्रस्ट की ओर से नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं उपहार भेंट कर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की गई.

ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोदा नन्द चौबे ने बताया कि मां अहिल्या धाम जन सेवा समिति ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग करना है. उन्होंने कहा कि कई परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों के विवाह को लेकर परेशान रहते हैं. ऐसे परिवारों को सहयोग प्रदान करना ट्रस्ट की प्राथमिकता होगी. उन्होंने बताया कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में मंदिर परिसर में एकल एवं सामूहिक विवाह समारोहों का नियमित आयोजन किया जाएगा.

ट्रस्ट द्वारा सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इच्छुक परिवार अपनी बेटियों के विवाह हेतु 9431062455 एवं 7258860010 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि विवाह आयोजन के अलावा भविष्य में स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहायता तथा गरीब कल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य भी संचालित किए जाएंगे. स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी और समाज में आपसी सहयोग तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा.













Post a Comment

0 Comments