नए पुल के साथ ही एप्रोच पथ पर बन रही पुलिया भी धंसी, निर्माण पर उठ रहे सवाल ..

एप्रोच रोड के लिए 11 नम्बर लख पर बनाई गई पुलिया को देखकर भी यह बात स्पष्ट हो गई है कि निर्माण एजेंसी का कार्य सवालों के घेरे में है. यह पुलिया भी धंस गई है. ऐसे में अगर यह निर्माण हुआ तो इसका भी हश्र वही होगा जो आरओबी का हुआ.






                               

- एप्रोच रोड पर बनाई गई पुलिया भी धंसी 
- एलाइनमेंट बदलकर लोगों को लाभ पहुंचाने का भी आरोप

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग आरओबी के क्षतिग्रस्त होने के बाद एक तरफ जहां निर्माण एजेंसी पीकेएस कंस्ट्रक्शन, सासाराम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इसी निर्माण एजेंसी द्वारा किए जा रहे एप्रोच रोड निर्माण में भी धांधली की बात सामने आई है. एप्रोच रोड के लिए 11 नम्बर लख पर बनाई गई पुलिया को देखकर भी यह बात स्पष्ट हो गई है कि निर्माण एजेंसी का कार्य सवालों के घेरे में है. यह पुलिया भी धंस गई है. ऐसे में अगर यह निर्माण हुआ तो इसका भी हश्र वही होगा जो आरओबी का हुआ.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण एजेंसी के द्वारा जो निर्माण किया गया है उससे बेहतर सामान्य राज मिस्त्री भी कार्य कर सकते हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि पुल निर्माण निगम के अभियंता ऐसा निर्माण कैसे होने दे रहे हैं? कुछ लोगों के द्वारा यह भी कहा गया कि आरओबी निर्माण में भी जिस तरह से पाया या डिवाइडर आदि का निर्माण कराया गया है वह देखने से ऐसा नहीं लगता कि प्रशिक्षित कारीगरों ने इसका निर्माण किया है. स्थानीय निवासी प्रेम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुल पर पैदल लोगों के चढ़ने के लिए जो रास्ता बनाया गया है उसे एक डिवाइडर ऐसा बनाया गया है जिससे टकराकर वाहन दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं.

नाम ना छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने यह भी बताया कि पुल का एलाइनमेंट भी थोड़ा टेढ़ा इस लिए कर दिया गया है ताकि निर्माण के दायरे में आ रहे कुछ घरों को बचाया जा सके. इस मामले में जानकारी लेने के लिए संवेदक के स्थानीय प्रतिनिधि से सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन नहीं उठाने से उनका पक्ष ज्ञात नहीं हो सका.












Post a Comment

0 Comments