बीपीएससी में चमका बक्सर का सितारा, रौनक दुबे बने इनकम टैक्स अफसर ..

बताया कि रौनक शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं. उन्होंने कठिन परिश्रम और अनुशासित तैयारी के दम पर बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. 


 




                              


  • 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हासिल की 451वीं रैंक
  • पवनी गांव में खुशी की लहर, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : चौसा प्रखंड के पवनी गांव के होनहार युवा रौनक दुबे ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है. 451वीं रैंक प्राप्त करने वाले रौनक का चयन इनकम टैक्स अफसर पद के लिए हुआ है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है. सफलता की सूचना मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया.

पवनी पंचायत के निवासी रौनक दुबे ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. उनके पिता गुडू दुबे और दादा लक्ष्मण दुबे ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया. ग्रामीणों ने भी मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया.

अमित पाण्डेय ने बताया कि रौनक शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं. उन्होंने कठिन परिश्रम और अनुशासित तैयारी के दम पर बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. उन्होंने कहा कि रौनक की उपलब्धि क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना देख रहे हैं.

ग्रामीणों और शुभचिंतकों का कहना है कि रौनक ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी बड़ी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं. लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे.

रौनक दुबे की इस उपलब्धि ने न केवल पवनी गांव बल्कि चौसा प्रखंड और पूरे बक्सर जिले को गौरवान्वित किया है. उनकी सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है.













Post a Comment

0 Comments