ट्रेन में शराब की खेप के साथ पटना के सात कारोबारी बक्सर में गिरफ्तार ..

बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 





                               

- जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कोटा-पटना एक्सप्रेस से हुई गिरफ्तारी
- उत्तर प्रदेश से 53.150 लीटर शराब लेकर पटना जा रहे थे सभी आरोपी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की खेप के साथ पटना के सात कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. ट्रेन संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस में की गई छापेमारी के दौरान सभी के पास से कुल 53.150 लीटर शराब बरामद की गई. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी उत्तर प्रदेश से शराब लेकर पटना जा रहे थे, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के कारण उनकी योजना सफल नहीं हो सकी.

जीआरपी थानाध्यक्ष मणि चन्द्र पांडेय ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा ट्रेन संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस में जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान कुछ यात्रियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं, जिसके बाद उनके सामान की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान अलग-अलग बैगों से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. इसके बाद सभी को मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

गिरफ्तार लोगों में सनी कुमार पिता सुबोध राय, ग्राम बीबीगंज मेगा टोली वार्ड संख्या-18 थाना दानापुर, रंजन कुमार पिता यमुना पासवान थाना शास्त्री नगर पटना, कुंदन कुमार पिता संतोष गुप्ता ग्राम बीबीगंज मैदा टोली थाना दानापुर पटना, सोनू कुमार पिता संजय केसरी ग्राम दानापुर भट्ठा रोड थाना दानापुर पटना, ऋतिक राज पिता राजकिशोर सिंह ग्राम भिखना पहाड़ी सैदपुर गली संख्या-02 वार्ड संख्या-48 थाना कदमकुआं पटना, अमरेश कुमार पिता उमेश राय ग्राम चाकमुनि, थाना बिहटा अमहारा पटना तथा जितेंद्र यादव पिता सुखारी यादव ग्राम चाकमुनि वार्ड संख्या-06 थाना बिहटा पटना शामिल हैं.

जीआरपी थानाध्यक्ष मणि चन्द्र पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.












Post a Comment

0 Comments