पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत ..

आसपास के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी. इसके अलावा बख्तियारपुर-राजगीर, किऊल-गया, राजगीर-बख्तियारपुर, नवादा-झाझा, झाझा-पटना तथा गया-किऊल के बीच भी विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.

 




                              




  • 24 जून को बक्सर से दानापुर के लिए विशेष ट्रेन का होगा परिचालन
  • दानापुर मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जारी किया शेड्यूल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए दानापुर मंडल ने 23 और 24 जून 2026 को कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. इसका लाभ बक्सर सहित आसपास के जिलों के हजारों परीक्षार्थियों को मिलेगा. विशेष रूप से बक्सर से दानापुर जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 24 जून को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 24 जून को बक्सर से दोपहर 1:30 बजे परीक्षा स्पेशल ट्रेन खुलेगी, जो शाम 4:30 बजे दानापुर पहुंचेगी. इससे बक्सर और आसपास के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी. इसके अलावा बख्तियारपुर-राजगीर, किऊल-गया, राजगीर-बख्तियारपुर, नवादा-झाझा, झाझा-पटना तथा गया-किऊल के बीच भी विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.

वहीं 23 जून की रात पाटलिपुत्र, पटना और दानापुर से सहरसा, भभुआ, बेतिया, पूर्णिया, अररिया और सिवान के लिए भी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा. रेलवे अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से समय पर स्टेशन पहुंचने तथा यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है.

दानापुर मंडल के इस निर्णय से पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा संबंधी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है. विशेषकर बक्सर के परीक्षार्थियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन काफी उपयोगी साबित होगी.












Post a Comment

0 Comments