वीडियो : सरकारी अस्पताल की बिजली गुल, नवजात बच्चों का गेट पर इलाज करते दिखे चिकित्सक ..

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में बिजली नहीं रहने तथा जेनरेटर नहीं चलने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई. हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.





                               



  • डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट (MNCU) का वीडियो वायरल
  • जेनरेटर नहीं चलने का दावा, सिविल सर्जन ने गठित की जांच कमिटी

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो में मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट (MNCU) में भर्ती नवजात बच्चों का इलाज यूनिट के गेट के बाहर किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है तथा अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

वायरल वीडियो में दो नवजात बच्चों का इलाज चिकित्सकों द्वारा MNCU के गेट के बाहर करते हुए देखा जा रहा है. वहीं कुछ महिलाएं और अन्य लोग हाथों में पंखा लेकर बच्चों को हवा करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में मौजूद लोग अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं. स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में बिजली नहीं रहने तथा जेनरेटर नहीं चलने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई. हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. कई लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तंज कसा कि पहले पेड़ों के नीचे शिक्षा दिए जाने की बातें होती थीं, लेकिन अब नवजात बच्चों का इलाज भी खुले में होता दिखाई दे रहा है.

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता तथा रोगी कल्याण समिति के सदस्य अजय राय ने कहा कि केवल MNCU ही नहीं बल्कि प्रसव वार्ड की स्थिति भी चिंताजनक रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसूताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है? 

इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने बताया कि उनके पास भी यह वीडियो पहुंचा है. उन्होंने कहा कि मामला सामने आते ही जांच के लिए एक कमिटी का गठन कर दिया गया है. कमिटी पूरे मामले की जांच कर रही है तथा रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो : 













Post a Comment

0 Comments