श्रमिकों ने बेझिझक अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी और विभिन्न सुविधाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए. अधिकारियों ने श्रमिकों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया.
- कारखाना निरीक्षणालय ने श्रमिकों की समस्याएं और सुझाव सुने
- गर्मी से बचाव, सुरक्षा उपकरण और वेतन भुगतान पर हुई चर्चा
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : कारखाना निरीक्षणालय द्वारा एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) बक्सर थर्मल पावर प्लांट, मोहनपुरवा में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य कारखाना निरीक्षक, बिहार एवं कारखाना निरीक्षक, भोजपुर अंचल, आरा ने श्रमिकों से सीधे बातचीत कर कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली.
संवाद का उद्देश्य श्रमिकों और कारखाना प्रबंधन के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित कर कार्यों को सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करना था. अधिकारियों ने भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की. इस दौरान श्रमिकों के लिए शीतल पेयजल, विश्राम कक्ष (रेस्ट रूम), सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था तथा समय पर वेतन भुगतान जैसे विषयों पर जानकारी प्राप्त की गई.
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों ने बेझिझक अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी और विभिन्न सुविधाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए. अधिकारियों ने श्रमिकों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया.
अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे संवाद कार्यक्रमों से कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण तैयार होता है. मौके पर एसटीपीएल के सीईओ पुलक कुमार मुखोपाध्याय, मुख्य कारखाना निरीक्षक बिहार सरकार संजय कुमार पाल, कारखाना निरीक्षक भोजपुर अंचल आरा तथा मोहम्मद हदीश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.





.png)








0 Comments