487 साल बाद भी क्यों याद किए जाते हैं शेरशाह सूरी? विजय दिवस पर गूंजा सुशासन और विकास का संदेश ..

उपस्थित लोगों ने सम्राट शेरशाह सूरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय दिवस की शुभकामनाएं दी गईं.


 




                              


  • पौधारोपण और मिठाई वितरण के साथ मनाया गया 487वां विजय दिवस, शेरशाह सूरी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
  • डॉ. मनोज कुमार यादव बोले- जनहित, पारदर्शी प्रशासन और विकास की मिसाल हैं सम्राट शेरशाह सूरी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सम्राट शेरशाह सूरी के 487वें विजय दिवस पर शुक्रवार को शेरशाह सूरी जनकल्याण संस्थान की ओर से पौधारोपण एवं मिठाई वितरण कर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया. संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सम्राट शेरशाह सूरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय दिवस की शुभकामनाएं दी गईं.

डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि सम्राट शेरशाह सूरी केवल एक महान विजेता ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी शासक, कुशल प्रशासक और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रणेता थे. उन्होंने अपने शासनकाल में ऐसी प्रशासनिक और आर्थिक व्यवस्थाएं स्थापित कीं, जिनका प्रभाव आज भी दिखाई देता है. राजस्व व्यवस्था, भूमि माप की वैज्ञानिक पद्धति, न्यायप्रिय शासन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, सड़क निर्माण, डाक एवं संचार व्यवस्था तथा यात्रियों के लिए सरायों का निर्माण उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल की पहचान है.

उन्होंने कहा कि आज के शासकों और जनप्रतिनिधियों को सम्राट शेरशाह सूरी के जनहितकारी कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और विकासवादी सोच से प्रेरणा लेने की जरूरत है. शासन का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाना होना चाहिए. सम्राट शेरशाह सूरी ने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि सुशासन, ईमानदारी और जनसेवा ही किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होती है.

कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विजय राम, काशीनाथ गुप्ता, भोला गोंड, श्रीभगवान खरवार, सुनील कुमार यादव, रामलखन पाल, बड़क यादव, जीतेन्द्र यादव, सुरेंद्र सिंह तथा सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे. सभी ने पर्यावरण संरक्षण और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया.












Post a Comment

0 Comments