कहा कि यदि धनसोई को प्रखंड का दर्जा मिलता है तो हजारों परिवारों को प्रशासनिक सुविधाएं घर के नजदीक उपलब्ध होंगी और पूरे इलाके के विकास को नई गति मिलेगी.
- राजपुर और इटाढ़ी की 12 पंचायतों को प्रशासनिक सुविधा दिलाने की उठी मांग.
- ज्ञापन सौंपकर कहा- नया प्रखंड बनने से विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : धनसोई को नवीन प्रखंड बनाने की मांग अब और तेज हो गई है. क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए धनसोई को शीघ्र नया प्रखंड घोषित करने का आग्रह किया. नेताओं ने कहा कि यदि धनसोई को प्रखंड का दर्जा मिलता है तो हजारों परिवारों को प्रशासनिक सुविधाएं घर के नजदीक उपलब्ध होंगी और पूरे इलाके के विकास को नई गति मिलेगी.
मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में धनसोई की भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक आवश्यकता और आर्थिक संभावनाओं का विस्तार से उल्लेख किया गया है. इसमें कहा गया है कि धनसोई प्रखंड बनने से राजपुर और इटाढ़ी प्रखंड की 12 पंचायतों के लाखों लोगों को सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी. प्रमाण पत्र, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए लोगों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी.
भाजपा नेताओं का कहना है कि धनसोई क्षेत्र जनसंख्या, भौगोलिक विस्तार और प्रशासनिक दृष्टि से नया प्रखंड बनने की सभी आवश्यकताओं को पूरा करता है. नया प्रखंड बनने से प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार भी तेजी से हो सकेगा.
इस दौरान अरविन्द कुमार पासवान, जिला मंत्री, भाजपा बक्सर, शिवा नारायण उपाध्याय, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक, भाजपा बिहार, तथा सोनू कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, बक्सर ने मुख्यमंत्री से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए धनसोई को शीघ्र नवीन प्रखंड घोषित करने की मांग की. नेताओं ने विश्वास जताया कि सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देगी.





.png)








0 Comments